साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सरकार की पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की कटौती

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

महंगाई से बेहाल आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। शनिवार को सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम 9 रुपये और डीजल के दामों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 22 मई रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 8.69 रुपये और 7.35 रुपये प्रति लीटर की कमी की। ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 रुपये एवं 7 रुपये की कटौती की है।

ऐसे तो इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बीते 7 अप्रैल से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुई थी। 45 दिनों की शांति के बाद आज सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर 8 रुपये की कमी का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा कदम, हाईकोर्ट के लिए 16 जजों की नियुक्ति की केंद्र से की सिफारिश

इस कटौती के बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये और डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 111.35 97.28
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24
  • बेंगलुरु 101.94 87.89
  • भोपाल 108.65 93.90
  • चंडीगढ़ 96.20 84.26
  • रांची 99.84 94.65
  • पटना 107.24 94.04
  • लखनऊ 96.27 89.76
  • नोएडा 96.79 89.96

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इसे भी पढ़ें:  जल ही जीवन है...आज बचाएंगे तो शुक्रिया करेंगी आने वाली पीढ़ियां, जानिए- पानी बचाने के तरीके

Join WhatsApp

Join Now