साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सरेआम चाकू मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Stabbing Viral Video: तमिलनाडु के वेल्लोर में सोमवार रात एक शख्स ने भीड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में आरोपी पति की करतूत कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पति अपनी पत्नी पर चाकू से कई बार हमला करता दिख रहा है। वीडियो काफी भयावह है। वारदात के दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला का पति कहीं से आता है और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर देता है।

नोट- वीडियो काफी भयावह है।

कोई भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं करता है

इस दौरान आसपास मौजूद लोग वारदात देखते हैं लेकिन, कोई उसे रोकने की कोशिश नहीं करता। बार-बार चाकू से हमले के बाद महिला बुरी तरह घायल हो जाती है और सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाती है, लेकिन तब तक आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो चुका होता है।

इसे भी पढ़ें:  भोपाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सिंधी समाज को मिलेंगे पट्टे

मृतका का पहचान पुनीता जबकि आरोपी पति की पहचान जयशंकर के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुनीता को अस्पताल ले जाया जाता है जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now