साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सिगरेट में लगी महंगाई की आग, खिलौने हुए सस्ते

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Budget 2023: आज एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का आम बजट (Budget 2023) पेश कर दिया। चूंकि ये आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था, इसलिए सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। कई चीजों को सस्ता किया गया है तो वहीं कुछ चीजें महंगी भी हो गई हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दरों में बदलाव किया गया है। खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क को घटाकर 13 फीसदी किया गया है।’

अब आइए जानते हैं कि क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ…

महंगा

सिगरेट
सोने और प्लैटिनम से बने सामान
चांदी के गहने और बर्तन
देशी किचन चिमनी
तांबा
कपड़े
छाता

सस्ता

खिलौने
साइकिल
इलेक्ट्रिक वाहन
LED टेलीविजन
मोबाइल
कैमरे के लेंस
बायोगैस से जुड़ी चीजें
लिथियम सेल्स
डिनेचर्ड एथिल एल्कोहल। इसका इस्तेमाल पॉलिश, वॉर्निश में किया जाता है।
एसिड ग्रेड फ्लोरस्पार। इसका इस्तेमाल कांच उद्योग में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमीर हो रहे भारतीय, बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

वित्त मंत्री ने कहा, ‘बीते सालों में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय दोगुना हो गई है। इस समय प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपए सालाना है। भारत की इकॉनमी पहले के मुकाबले ज्यादा संगठित हुई है, इसका असर लोगों के रहन-सहन पर दिख रहा है।’

अब GST काउंसिल तय करती हैं कीमतें

गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST के कारण बजट में सस्ते या महंगे होने वाली चीजों की संख्या घटती जा रही है। 2017 के बाद से 90 फीसदी उत्पादों की कीमत GST पर निर्भर होती है। जिसे GST काउंसिल तय करती है। इस समय 5, 12, 18 और 28 फीसदी GST की दरें लगती हैं। आवश्यक वस्तुओं को इन स्लैब से अलग रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: जानें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर क्या हुई बड़ी घोषणाएं?

यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: आम जनता की जरूरत के लिए इस पॉलिसी की हुई घोषणा, KYC प्रोसेस होगा आसान

इसे भी पढ़ें:  भारत में इस साल का सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 40 हजार नए केस

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now