साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं को मुहैया कराई सुरक्षा

बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली 7 महिला शिकायतकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई है।

बता दें कि दिन पहले WFI चीफ के खिलाफ मामले में दो FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने ये सुरक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दी है। दिल्ली पुलिस ने सभी 7 महिला शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क भी किया है और अब जल्द ही सभी सात महिला शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान की शिकायत पर पॉक्सो व छेड़खानी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इन धाराओं में न्यूनतम पांच साल व अधिकतम सात साल सजा का प्रविधान है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी भूस्खलन मामले में BJP सांसद Kangana Ranaut पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप, डीसी मंडी की जांच में खोखले साबित हुए दावे

Join WhatsApp

Join Now