Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

60 साल बाद दो महिलाएं पहुंची विधानसभा

Published on: 2 March 2023
Nagaland MLA

Nagaland Election Results: नागालैंड विधानसभा चुनाव में 60 साल बाद गुरुवार को इतिहास बना है। नागालैंड को 1963 में राज्य का दर्जा मिला था। लेकिन कोई महिला उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार दो महिलाओं हेकानी जखलू और सलहूतुनू क्रुसे ने जीत दर्ज की है। दोनों एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन से हैं।

हेकानी और क्रुसे की जीत इसलिए भी अहम और ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के 75 सालों में सिर्फ दो महिलाएं संसद तक पहुंची हैं। लेकिन विधानसभा आधी आबादी की अगुवाई से अछूता रहा। लेकिन अब 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा में दो महिला सदस्य भी होंगी। नागालैंड के दीमापुर-तृतीय से हेकानी जखलू और पश्चिमी अंगामी निर्वाचन क्षेत्र से सलहूतुनू क्रूसे जीती हैं।

जानिए कौन हैं हेकानू जखलू?

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जखलू 1,536 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह इस साल नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली चार महिला उम्मीदवारों में से एक थीं। 48 वर्षीय वकील-एक्टिविस्ट और यूथनेट की संस्थापक जखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी के एजेटो झिमोमी को हराया।

यूथनेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कहा, ‘इतिहास रच दिया गया है! हमारी संस्थापक, हेकानी को हमारी हार्दिक बधाई, जो राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित होने वाली नागालैंड की पहली महिला बन गई हैं।’

एनजीओ के साथ काम करती हैं सलहूतुनू क्रुसे

सलहूतुनू क्रूसे एनजीओ में लंबे अरसे से काम कर रही हैं। उन्होंने 8 पश्चिमी अंगामी सीट से जीत हासिल की। उन्होंने केनिझाखो नाख्रो के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय सदस्य रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने क्रूसे के लिए प्रचार किया था।

चुनाव में ये थीं महिला उम्मीदवार?

  • कांग्रेस की रोजी थॉमसन (टेनिंग सीट)
  • एनडीपीपी से हेकानी जखलू (दीमापुर-तृतीय सीट)
  • एनडीपीपी (पश्चिमी अंगामी सीट) से सलूहूतुनू क्रुसे
  • भाजपा से काहुली सेमा (अतोईजू सीट)

लोकसभा पहुंची थीं दो महिलाएं

देश की आजादी के 75 सालों में नागालैंड से महज दो महिलाएं संसद तक पहुंची हैं। 1977 में रानो एम शाजा लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद एस फांगनोन कोन्याक राज्य दूसरी ऐसी महिला थीं, जो लोकसभा पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now