Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘भगवान जानता है कि ये आरोप झूठे हैं…’ मनीष सिसोदिया ने इस्तीफे में बहुत कुछ लिखा, पढ़ें पूरा लेटर

Manish Sisodia Got Bail: दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत..!

New Delhi: दिल्ली शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भगवान जानता है कि ये आरोप झूठे हैं।’

मनीष सिसोदिया केजरीवाल सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते थे। उनके पास शिक्षा समेत 18 मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने लेटर में कहा, ‘पूरे समर्पण के साथ 8 साल तक दिल्ली की सेवा की और दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों का आशीर्वाद मेरे साथ है।’

अरविंद केजरीवाल ने अपने डिप्टी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनीष सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद संभालेंगे।

‘देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है’

सिसोदिया ने अंत में एक शेर भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।’ तो आइए पढ़ते हैं कि सिसोदिया ने और क्या-क्या लिखा है…?

Delhi, Delhi News, Manish Sisodia Resignation Letter, Manish Sisodia, Arvind Kejriwal, Satyendra Jain, Manish Sisodia News

Delhi, Delhi News, Manish Sisodia Resignation Letter, Manish Sisodia, Arvind Kejriwal, Satyendra Jain, Manish Sisodia News

8 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया हुए थे गिरफ्तार

सीबीआई मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। सोमवार को शराब नीति मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछड के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

आबकारी घोटाले में मनीष सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर सोमवार से 5 दिन के लिए रिमांड पर हैं। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहत न देते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now