साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bharat Band: देश में आज यानी 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर

Bharat Band: देश में आज यानी 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Bharat Band Today: देश में 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर उतरेंगे। उन्होंने भारत बंद का ऐलान किया है। इसमें देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनें शामिल हैं। सभी ने एकजुट होकर भारत बंद का आह्वान किया है। इससे बैंकिंग, डाक सेवा, खनन, निर्माण और परिवहन जैसे सरकारी क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। हालांकि, निजी क्षेत्रों पर इसका कोई असर नहीं होगा। यह हड़ताल केवल केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा की जाएगी

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (CITU), हिंद मज़दूर सभा (HMS), स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) जैसे संगठन इसमें भाग लेंगे। इन्हें संयुक्त किसान मोर्चा, ग्रामीण कर्मचारी संघ, रेलवे, NMDC लिमिटेड और स्टील उद्योग के सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।

ट्रेड यूनियनों का यह भी कहना है कि देश की 65 फीसदी युवा आबादी की जरूरतों की अनदेखी हो रही है और सबसे ज्यादा बेरोजगारी 20 से 25 साल के युवाओं में है। इसीलिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत बंद का फैसला लिया गया है।

फिलहाल 9 जुलाई को स्कूलों या कॉलेजों को लेकर कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे और क्लासेस चलेंगी।  हालांकि, भारत बंद की वजह से कई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर BJP का मंथन,संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

क्यों किया गया है भारत बंद का आह्वान?

कर्मचारियों ने पिछले साल केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। उनका आरोप है कि सरकार ने 10 साल से ज्यादा समय से वार्षिक श्रम सम्मेलन नहीं बुलाया और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। अब वे हड़ताल करने को मजबूर हैं।

हड़ताल की मुख्य वजहें श्रम नीतियां हैं, जिन्हें संगठन मजदूरों की सुरक्षा के लिए हानिकारक मानते हैं। बेरोजगारी में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं में कटौती, साथ ही युवाओं को नौकरी देने के बजाय सेवानिवृत्त लोगों की भर्ती जैसी कई मुद्दे हैं।

Bharat Band Today: CTI चेयरमैन ने दिया जवाब

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में इस हड़ताल का कोई असर नहीं होगा। 9 जुलाई को दिल्ली पूरी तरह से खुली रहेगी। दिल्ली के व्यापारी संगठनों को इस बंद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली के 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से कामकाज जारी रखेंगे।

वहीँ चाँदनी चौक से सांसद तथा कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि कुछ ट्रेड यूनियनों द्वारा कल, 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसकी कोई प्रभावशीलता व्यापार एवं बाजारों पर नहीं होगी दिल्ली सहित देश भर में सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल पूर्ण रूप से खुले रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Nagaland Election Result 2023 Live Updates: नागालैंड में NDPP-BJP सरकार!

खंडेलवाल का स्पष्ट रूप से कहना है कि इस तरह के बंद का समर्थन न तो दिल्ली अथवा देश के व्यापारियों ने किया है और न ही देश के। कल देश भर के बाजारों में व्यापार पूर्व की भांति सामान्य रूप से चलता रहेगा और इस बंद के आह्वान का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा की व्यापार और अर्थव्यवस्था को किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्त रखना आवश्यक है और व्यापारी समाज इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now