Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीय युवक का शव मिला, ऐसे हुई शिनाख्त

Published on: 11 February 2023
Body Of Indian Man From Uttarakhand Found Under Rubble In Turkey

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से मौतों का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 78 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी बीच तुर्की में एक भारतीय का शव मिला है। उसकी शिनाख्त विजय कुमार, उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिए दी है।

जानकारी के अनुसार, विजय के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह 23 जनवरी को तुर्की गया था। उनका शव मालत्या शहर में एक 24 मंजिला होटल के मलबे में दबा मिला। विजय ने अपने बाएं हाथ में एक टैटू बनवाया था। उसी टैटू से परिवार वालों ने शिनाख्त की है। विजय टेक्निशियन थे।

कंपनी की तरफ से विजिट पर गए थे विजय

उत्तराखंड में विजय का घर पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन तहसील में है। विजय की पत्नी गांव में ही रहती हैं। विजय बेंगलुरु में रहते थे। वे बेंगलुरु की एक ऑक्सीप्लांट नाम की प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे। वे अपनी कंपनी की तरफ से तुर्की विजिट पर गए थे। फरवरी महीने के अंत में वे लौटने वाले थे। विजय की आखिरी बार बीते रविवार को अपने भाई अरुण से बात हुई थी।

इस्तांबुल में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

भारतीय दूतावास के एक अधिकारी के मुताबिक, तुर्की में करीब तीन हजार भारतीय रहते हैं। जो अलग-अलग जगहों पर बसे हुए हैं। लेकिन इस्तांबुल और अंकारा में भारतीयों की संख्या ज्यादा है। 18 सौ के आसपास लोग इस्तांबुल और उसके इर्द-गिर्द रहते हैं। वहीं 250 लोग अंकारा में रहते हैं।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के अनुसार, भूकंप में विजय कुमार लापता थे। उनका शव मिल गया है। अन्य 10 और लोग भी फंसे हुए थे। उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। अब तक 75 भारतीयों ने दूतावास फोन कर मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now