Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, 6491 मामले

COVID-19 Alert, Covid 19 Cases In India

Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना संक्रमण का दौर फिर से शुरू हो गया है लगातार बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य मत्रालय की चिंता बढ़ाने शुरू कर दी है।  देश में XFG वेरिएंट का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बीते 2 दिनों में मिले मामलों में इसके 163 मरीजों की पुष्टि हुई है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में देशभर में करीब 6491 कोरोना के केस पहुंच चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 10 जून सुबह 7 बजे तक देश में कोविड के कुल मरीज 6491 हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं, जहां राज्य में 2000 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, 624 मरीजों के रिकवर होने की भी पुष्टि की गई है।

देश में सबसे ज्यादा केरल में कोविड-19 का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस राज्य में ही देश के सबसे अधिक कोरोना के मरीजों की पुष्टि की गई है। संक्रमितों की संख्या में इस तेजी से वायरस को लेकर चिंता गंभीर होती जा रही है।

केरल के अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें तथा खुद को सेफ रखने के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और भीड़-भाड़ से बचने जैसे जरूरी कदम उठाएं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHindi Newshindi news livelatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now