Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश के इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश और ओलावृष्टि, जानें कब मिलेगी लू से राहत!

IMD Weather Update And Monsoon Tracking India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 16 से अधिक राज्यों के लिए भारी बारिश, 60 किमी की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी करते हुए 15 जून तक का पूरा ब्योरा साझा किया है।
IMD Heavy Rain Alert IMD weather update monsoon tracking India

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देशव्यापी मौसम को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और लू का मिलाजुला असर 15 जून तक देखने को मिलेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के पूर्वोत्तर राज्यों, पूरे सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग  के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में 9 से 15 जून के दौरान मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 14 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 15 जून को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 13 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी ने जिन्हें कहा 'गोमूत्र विशेषज्ञ',  जानिए कौन हैं IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि

दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ केरल व माहे में आज 9 जून को बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक में 11 से 13 जून, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 जून और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक व तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 9 से 12 जून के बीच भारी बारिश होगी। तेलंगाना में 9 और 10 जून को तथा लक्षद्वीप में 9 जून को भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

पूर्वी और पश्चिमी भारत के हिस्सों की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 और 10 जून को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि यहां 11 से 13 जून तक भारी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा बिहार में 10 से 12 जून, ओडिशा में 11 से 13 जून और कोंकण व गोवा में 9 से 11 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य महाराष्ट्र में भी आज 9 जून को भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Mothers Day 2024: जानिए किस वजह से हुई थी मदर्स डे की शुरुआत..! जानें इस दिन का महत्त्व और इतिहास

अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां तेज आंधी और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओले गिरने की आशंका है। वहीं 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।

इस अवधि के दौरान देश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड आंधी-तूफान आने का अनुमान है। 11 और 12 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार में यह खतरनाक तूफान दस्तक दे सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून को, छत्तीसगढ़ में 11 और 12 जून को और गांगेय पश्चिम बंगाल में 10 और 11 जून को तेज हवाएं चलने की आशंका है।

ओडिशा में आज 9 जून को ही 50-60 किमी/घंटे की गति वाला थंडरस्कॉल टकराएगा। पश्चिमी राजस्थान में 11 से 13 जून तक और पूर्वी राजस्थान में 11 जून को धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इसके बाद 13 से 15 जून के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  Jammu Kashmir Statehood Protest: जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज, स्टेटहुड की मांग को लेकर दिल्ली मार्च का ऐलान

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन जल्द ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और विदर्भ में 9 व 10 जून को, जबकि मध्य प्रदेश में 10 और 11 जून को लू सताएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जून तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 12 और 13 जून को तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। मध्य भारत में भी 11 जून के बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिरेगा। ओडिशा में 9 से 11 जून, कोंकण व गोवा में 9 व 10 जून और तमिलनाडु में 9 जून को मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहेगा।

Heatwave ReliefIMD AlertMonsoon IndiaRain ForecastWeather Update

Join WhatsApp

Join Now