Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kanchipuram Firecracker Fire: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे

Jakarta Fire Incident

Kanchipuram Firecracker Fire: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 15 लोग झुलस गए। कुछ लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था।

उधऱ, फायर ब्रिगेड के साथ कांचीपुरम जिला पुलिस घटनास्थल पर स्थानीय निवासियों के साथ घायल व्यक्तियों के बचाव में लगी हुई है।

The post appeared first on .

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now