Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानिए जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden को लेकर सबसे बड़ा अपडेट

जानिए जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden को लेकर सबसे बड़ा अपडेट

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
G20 Summit in Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (American President Joe Biden) जी 20 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए शुक्रवार नई दिल्ली पहुंचने वाले थे। लेकिन जी20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब प्रेसिडेंट बिडेन 7 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को भारत आएंगे। बिडेन की बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति यह पहली यात्रा है। व्हाइट हाउस ने प्रेसिडेंट के शेड्यूल की जानकारी दी है। वह तीन दिनों तक भारत में रहेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वर्ल्ड लीडर्स का जुटान 8 सितंबर से 10 सितंबर तक होगा। शिखर सम्मेलन के पहले बिडेन और मोदी की द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एयरफोर्स-1 से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। बाइडेन की ये तीन दिवसीय यात्रा है। यहां पहुंचने के बाद कल बाइडेन पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden)आईटीसी मौर्या होटल में रुकेंगे। जो बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस टीम तीन दिन पहले ही भारत पहुंच चुकी है। बताया गया है कि बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

Joe Biden का पहला भारतीय दौरा
खास बात ये भी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद Joe Biden का ये पहला भारत दौरा है। इस दौरे में वो जी 20 सम्मेलन में शिरकत करने के साथ-साथ पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस वार्ता में भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग को और विस्तार दिया जाएगा। साथ ही कुछ अहम सौदों पर भी मुहर लग सकती है।

 Joe Biden बीस्ट में कार में करेंगे सफर
दिल्ली में लैंड करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी बीस्ट गाड़ी से सफर करेंगे और उनके साथ करीब 50 गाड़ियों की सुरक्षा घेरा होगा। बीस्ट गाड़ी के बारे में माना जाता है कि इसमें परमाणु हमले को भी विफल करने की क्षमता है। केमिकल, न्यूक्लियर अटैक भी बेअसर भी इस पर बेअसर है। कार में 8 इंच मोटे दरवाज़े, पैनिक बटन, अलग से ऑक्सीजन सप्लाई, कार में राष्ट्रपति का मैचिंग ब्लड, सैटेलाइट फ़ोन रहत है, जो हर वक़्त पेंटागन से कनेक्ट रहता है।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now