Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को बताया मोदी के खिलाफ पीएम पद का ‘गेमचेंजर’ उम्मीदवार, तेजस्वी पर भी दिया बयान

Shatrughn Sinha

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भी विपक्षी एकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा? यह अभी मायने नहीं रखता है।

अभी इस बात पर एकजुट होना चाहिए कौन 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोक सकता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम पद उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत की। साथ ही सवाल भी उठाया कि ममता बनर्जी पीएम पद का चेहरा क्यों नहीं हो सकती हैं? फिर इसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में वह क्षमता है, जो देश के नेतृत्वकर्ता में होना चाहिए।

ममता बनर्जी होंगी गेमचेंजर

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ममता बनर्जी आगामी आम चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगी। चार साल पहले भाजपा छोड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि मेरे दोस्त, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अच्छे दिन’ खत्म हो गए हैं।’

उन्होंने कहा, “नेता कौन होगा, यह बात हम लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। जब तक नेहरू थे, तब भी लोग यही सवाल करते थे।’

नीतीश कुमार पीएम पद की दौड़ से बाहर

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से विपक्षी एकता की बात करना अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने खुद को प्रधान मंत्री पद की दौड़ से बाहर कर लिया है।

मोदी बन सकते हैं तो तेजस्वी में क्या दिक्कत?

वहीं बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह योग्य हैं, उन्हें विरासत में लालूजी से जो मिला है वह तो है। लेकिन अब उसके पास तजुर्बा भी है। सीएम-पीएम बनने के लिए आईएएस-आईपीएस की ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। आपके पास समर्थन व संख्या है तो आप भी बन सकते हैं।

अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तो तेजस्वी को क्या दिक्कत है? जनता का समर्थन हासिल करने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीति में उठ सकता है।

शिवसेना के मुद्दे पर कहा- सुप्रीम कोर्ट करेगा न्याय

शिवसेना के हंगामे पर सिन्हा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि खेल अभी शुरू हुआ है और सुप्रीम कोर्ट न्याय करेगा।’

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now