Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शिवखोड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 19 घायल

Jammu

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। रियासी में श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अचानक मोड़ पर ड्राइवर ने खोया संतुलन

यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे का है। पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु शिवखोड़ी पवित्र गुफा का दर्शन के लिए जा रहे थे। बस राजौरी से निकली थी। लेकिन रणसू क्षेत्र के तरयाथ में आए मोड़ पर ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस पलटते हुए खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सांसद जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को लेकर सांसद भारतीबेन शिवालिक से बात की है। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज के लिए हर समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now