साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Today Headlines, 17 Feb 2023: अडानी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Today Headlines, 17 Feb 2023:  हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद विवादों में फंसे अडानी समूह को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। याचिका में अडानी समूह की कंपनियों की जांच की मांग की गई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 17 फरवरी को क्या खास है…

आज की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसकी थीम मजबूती, प्रभाव और प्रभुत्व है।
  • अडानी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा।
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे। इस दौरान वे नागपुर, पुणे और कोल्हापुर शहरों का दौरा करेंगे।
  • राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 फरवरी को कर्नाटक जाएंगे। वे दोपहर ढाई बजे प्रेसवार्ता भी करेंगे। बता दें कि कनार्टक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को बांदा के दौरे पर रहेंगे। वे यहां महाराणा प्रताप चौक में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे कलिंजर दुर्ग भी जाएंगे।
  • गुजरात में भूगर्भ जलस्तर को ऊपर लाने के लिए सुजलाम सुफलाम जल अभियान का राज्यव्यापी अभियान शुरू होगा। यह अभियान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सुबह गांधीनगर के खोरज गांव के तालाब को गहरा कराने का काम शुरू कराकर करेंगे।
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से विधानसभाओं के सघन दौरे पर निकलेंगे। पहले दिन वे भोपाल जिले के बैरसिया, गोविंदपुरा विधानसभा का दौरा करेंगे।
इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: 28 साल बाद आडवाणी,जोशी,उमा सहित सभी 32 आरोपी बरी

आज का इतिहास

17 फरवरी का दिन मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लड़ा और सिंहगढ़ के किले पर अपना भगवा परचम लहराया था।

वहीं, 17 फरवरी का दिन चुनाव आयोग के लिए भी अहम है। 2009 में आयोग ने चुनावों के दौरान अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Row: अखिलेश यादव ने दो महिला नेताओं को सपा से बाहर निकाला, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now