साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Today Headlines, 26 Feb 2023: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘मन की बात’, डेनमार्क शाही परिवार आज भारत के दौरे पर

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Today Headlines, 26 Feb 2023: फरवरी महीने का आज आखिरी रविवार है। आखिरी रविवार यानी पीएम मोदी के मन की बात का दिन। पीएम मोदी आज देश को संबोधित करेंगे।

वहीं दो दशक में पहली बार डेनमार्क का शाही परिवार आज भारत के दौरे पर आ रहा है, वह भी पांच दिनों के लिए। तो आइए जानते हैं कि आज किन खबरों पर देश और दुनिया की नजरें रहेंगी…।

आज की बड़ी खबरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। जिसे भाजपा द्वारा सभी बूथों पर सुनाया जाएगा।
  • डेनमार्क के शहजादे फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और शहजादी मैरी एलिजाबेथ 26 फरवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। बीते दो दशकों में डेनमार्क के शाही परिवार से यह भारत की पहली यात्रा होगी।
  • जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज 26 फरवरी को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
  • यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को पुलिस, पीएसी और फायर सर्विस के 9 हजार 55 लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पीएम मोदी वीडियो संदेश भी देंगे।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। 26 फरवरी को अधिवेशन में कृषि, युवा, शिक्षा और रोजगार, समाजिक न्याय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। पब्लिक रैली को सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।
  • मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 26 और 27 फरवरी को प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें 2018 में हारी सीटों और सात मोर्चों की बैठक होगी।
इसे भी पढ़ें:  बैंकिंग क्षेत्र स्थिर, अडानी समूह को दिए कर्ज पर RBI ने दी सफाई

आज का इतिहास

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ को तोहफे में दी मेघालय स्टोल और नगा शॉल, जानिए इसकी खासियत

The post Today Headlines, 26 Feb 2023: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘मन की बात’, डेनमार्क शाही परिवार आज भारत के दौरे पर appeared first on News24 Hindi.

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now