Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कहर, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे

Weather Barish

Weather Update: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बाद मौसम अब भीषण गर्मी की ओर चलायमान है। हालांकि कई इलाकों में मौसम वासंती है। यानी न सर्दी और न ही गर्मी। फिलहाल के मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है।

हालांकि अभी भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर आज भी बारिश और हिमपात जारी रहने के आसार हैं। अगले दो-तीन दिन बाद यहां मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों कड़ाके की सर्दी के बाद अब गर्मी की एंट्री हो चुकी है। कई जगहों पर तो आलम यह है कि तापमान (Weather Update) का पारा 40 डिग्री को छूने के बेकरार है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है।

इस बीच मौसम विभाग अगले दो-तीन दिनों में तापमान (Weather Update) के पारे में थोड़ी नरमी का संभावना जताया है। लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान (Weather Update) 30 डिग्री को पार कर चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी पारा सामान्य से ऊपर है। जिससे लोगों मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5-11 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।

मौसम (Weather Update) के इस पैटर्न को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी और लू चल सकती है। इसने मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंताएं को बढ़ा दी है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि राजस्थान के कई हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी मराठवाड़ा, विदर्भ और गुजरात  के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के ओले भी गिर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now