साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangana Ranaut:कंगना की किसानों पर विवादित टिप्पणी मामले में बहस पूरी, 30 को आएगा आदेश

Kangana Ranaut MP Mandi: सांसद कंगना रणौत को तीन हफ्ते के भीतर जवाब दायर करने का आदेश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर शनिवार को विशेष एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश लोकेश कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की।

दरअसल, यह मामला उस टिप्पणी से जुड़ा है, जो कंगना ने 26 अगस्त 2024 को किसानों को लेकर की थी। आरोप है कि उनकी टिप्पणी से किसानों समेत लाखों लोगों की भावनाएँ आहत हुईं। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर 11 सितंबर 2024 को अदालत में परिवाद दायर किया था।

अधीनस्थ न्यायालय ने यह परिवाद खारिज कर दिया था। इसके बाद वादी ने इस आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन दाखिल किया। पिछली तारीख पर कंगना की ओर से अधिवक्ता लिखित बहस दाखिल कर चुके हैं। अब अदालत इस पर फैसला सुनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  UP Board Result 2025: सबसे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण

Join WhatsApp

Join Now