Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indigo Flight Fire: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से मचा हडकंप, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Chandigarh Airport Emergency: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 के लैंडिंग के बाद एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन निकास के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Indigo Flight Fire: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से मचा हडकंप, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Hyderabad-Chandigarh Indigo Flight Fire: चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसके बाद विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हैदराबाद से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 108 लैंडिंग के बाद रनवे पर रुकी हुई थी, तभी एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान के इमरजेंसी एक्जिट से तुरंत बाहर निकाला गया।

यात्रियों ने आगे बताया कि आग लगने के कारण विमान का केबिन धुएं से भर गया था। विमान के केबिन में धुआं फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। विमान 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुआ और नंबर 1 की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान सीट 39C पर बैठे यात्री ने क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  मनाली के होमस्टे में संदिग्ध हालात में मिला झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते का शव, जांच में जुटी पुलिस
Indigo Flight Fire: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से मचा हडकंप, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Indigo Flight Fire: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से मचा हडकंप, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

एयरलाइन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जब विमान सुरक्षित रूप से उतरने के बाद अपनी जगह पर स्थिर था, तब यह घटना हुई। खतरे को भांपते हुए क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इमरजेंसी गेट तथा स्लाइड का उपयोग करके सभी को विमान से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा और दमकल की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। हालांकि, क्रू ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के बाद यात्रियों को तुरंत टर्मिनल की इमारत तक पहुंचाया गया। एयरलाइन ने बताया कि ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता और देखभाल के लिए पूरी तरह से तैनात है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इंडिगो के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इंडिगो के बयान के मुताबिक, संबंधित विमान को फिलहाल उड़ान संचालन से रोक दिया गया है और उसकी गहन तकनीकी जांच की जाएगी। सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के बाद ही इसे दोबारा ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा।

इस घटना के बाद से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सुरक्षा नियमों पर भी फिर से चर्चा शुरू हो गई है। नियमों के अनुसार, पावर बैंक को केवल हैंड लगेज में ही साथ ले जाने की अनुमति है और इसे ऊपर बने सामान रखने वाले कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब विमानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर सुरक्षा मानक बेहद सख्त हैं।

इसे भी पढ़ें:  Genome Rice: ICAR ने बनाई जीनोम एडिटेड चावल की दो नई किस्में., कम पानी और कम समय में अधिक उत्पादन है इसकी खासियत

इंडिगो के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से इस मामले में आगे की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

Breaking News Chandigarh Airport Flight Safety Indigo Flight Fire Mohali Airport

Join WhatsApp

Join Now