साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Onion Price Hike: प्याज महंगा होने से आम आदमी को लगा महंगाई का झटका..!

Onion Price Hike: प्याज महंगा होने से आम आदमी को लगा महंगाई का झटका..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Onion Price Hike: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चलते केंद्र सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट के लिए पहले तय की गई मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) हटा दिया है, लेकिन फिर भी प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला रहा है। देश में कई जगह एक किलो प्याज का भाव 100 रुपये पर पहुंच गया है। प्याज महंगा होने से आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है।

प्याज की कीमतों में उछाल से देश के कई शहरों के बाजारों में ग्राहक परेशान हैं। थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलो हो गई है। दिल्ली के एक बाजार में एक विक्रेता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ” थोक बाजार में प्याज की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जानिए क्यों बढ़ रही है प्याज की कीमतें (Why Onion Price Hike?)

प्याज की बढ़ती कीमतों (Onion Price Hike) की वजह महाराष्ट्र में हो रही बारिश को बताया जा रहा है। हालांकि प्याज विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और बढ़त देखने को मिल सकती है। प्याज व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में हो रही बारिश के कारण रास्ते बाधित हैं और देश में प्याज की अधिकतर सप्लाई नासिक से होती है। इसके कारण प्याज की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें:  NIA ने आतंकी बासित रेशी की संपत्ति जब्त की

वहीं इस मामले में कई जानकारों के मुताबिक प्याज की नई फसल आने तक कीमतों में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार अब जमाखोरों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। अब केंद्र सरकार आढ़तियों पर नकेल के लिए राज्यों को कहेगा। सरकार का कहना है कि प्याज की उपलब्धता और सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। खरीफ की फसल भी बाजार में पहुंचना शुरू हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now