PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist update: PM किसान योजना की अगली ₹2,000 की किस्त जून 2025 में आने वाली है। लेकिन इसके लिए आपको 31 मई तक सारी औपचारिकताएँ पूरी करनी होंगी। अगर आपको शक है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो हम बताते हैं कि आप इसे कैसे जाँच सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi yojana की लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?
अपना नाम चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर ‘Beneficiary List’ ऑप्शन चुनें।
- नई विंडो में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।
- फिर जिला, उप-जिला और गाँव का चयन करें।
- ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें।
- आपके गाँव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिख जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi yojana की किस्त पाने के लिए क्या जरूरी?
अगर आप PM किसान योजना के पात्र हैं और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई समय पर पूरी कर चुके हैं, तो आपकी किस्त सीधे बैंक खाते में आएगी। लेकिन ध्यान दें:

- eKYC पूरा न होने पर,
- फार्मर ID न बनवाने पर, या
- बैंक खाते को आधार से लिंक न करने पर, आपकी किस्त रुक सकती है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने साफ कहा है कि 31 मई 2025 तक eKYC अनिवार्य है, वरना इस बार पैसा नहीं मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi yojana की eKYC का आसान तरीका
eKYC करने के लिए इन स्टेप्स को अपनाएँ:
- pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर ‘eKYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP डालकर eKYC प्रक्रिया पूरी करें। अगर ऑनलाइन नहीं कर पाएँ, तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर eKYC करवाएँ।
समय रहते करें तैयारी
PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों, देर न करें! 31 मई से पहले eKYC और अन्य औपचारिकताएँ पूरी करें, ताकि जून की ₹2,000 की किस्त आपके खाते में बिना रुकावट आए।
-
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली वालों, ध्यान दें! 25 मई तक काठिया बाबा मार्ग बंद, ये हैं वैकल्पिक रास्ते..!
-
Gig Workers Pension: लाखों गिग वर्कर्स को मिल सकती बड़ी खुशखबरी, पेंशन देने की तैयारी में केंद्र सरकार..!
-
Apple Production In India: ट्रंप को एप्पल ने दिया झटका, कंपनी ने कहा भारत में उसके निवेश की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ
-
Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का धनु गोचर मेष, मिथुन, तुला के लिए शुभ, जानें सभी राशियों का हाल”
-
Gauri Shankar Rudraksha: शिव-पार्वती का आशीर्वाद, जीवन में शांति और सुख लाएगा गौरी शंकर रुद्राक्ष..!
-
Gold Rate Today: सोना फिर हुआ सस्ता, जानिए 1 लाख पर पहुंचने के बाद क्यों घटने लगी डिमांड?
-
Himachal News: सतलुज में फंसे बच्चों को बचाने के लिए NTPC ने रोका बिजली उत्पादन, करोड़ों का नुकसान उठाकर दिखाई मानवता