साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Punjab: बड़ी खबर ! श्री हरमंदिर साहिब बम धमकी मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Punjab Golden Temple Bomb Threat
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Punjab News: अमृतसर में सिखों के पवित्र स्थान श्री हरमंदिर साहिब को बम (Golden Temple Bomb Threat) से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक धमकियां भेजने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

यह गिरफ्तारी हरियाणा के फरीदाबाद से की गई है l आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम के रूप में हुई है। आपको बता दें, पिछले चार-पांच दिनों से श्री हरमंदिर साहिब को लगातार ईमेल के जरिए धमकियां मिल रही थीं, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सचिव कुलवंत सिंह मन्ना ने शुक्रवार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि गुरु घर को धमकी देने वालों के पीछे की मंशा और उनके मंसूबों का पता लगाया जाना चाहिए।

मन्ना ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब न केवल सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है, बल्कि यह मानवता का एक केंद्र भी है, जहां सभी धर्मों के लोग श्रद्धा से शीश झुकाते हैं। मैंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि इस तरह की धमकियां देने वालों से कड़ी पूछताछ की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन घटनाओं के पीछे कौन सी ताकतें या समूह सक्रिय हैं और आतंक का माहौल क्यों बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Suhani Bhatnagar Death : दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल में निधन

उन्होंने कहा, “हमारी टास्क फोर्स भी इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है ताकि ऐसे तत्वों को करारा जवाब दिया जा सके और उनके मंसूबों को नाकाम किया जा सके।”

मन्ना ने पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे की साजिश को उजागर करना जरूरी है। इन धमकियों के पीछे जो भी समूह या ताकतें हैं, उनकी पहचान कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

मन्ना ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन और पुलिस मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पवित्र स्थल की गरिमा बरकरार रहे। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की हरकतों को रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने श्री हरमंदिर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। एसजीपीसी ने भी अपनी ओर से सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स को तैनात किया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है।

इसे भी पढ़ें:  Genome Rice: ICAR ने बनाई जीनोम एडिटेड चावल की दो नई किस्में., कम पानी और कम समय में अधिक उत्पादन है इसकी खासियत

क्या बोले Punjab के मुख्यमंत्री 

गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लोगों से अफवाहों से सावधान रहने का आग्रह किया और कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी।

Join WhatsApp

Join Now