Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर मचा हंगामा

Published on: 23 August 2025
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर मचा हंगामा

Delhi CM Rekha Gupta News:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक आयोजन में फिर से हंगामा हुआ, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। यह घटना गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक व्यक्ति ने शोर-शराबा मचाने की कोशिश की। यह वही समय है जब हाल ही में मुख्यमंत्री पर हमले की घटना भी सामने आई थी।

पुलिस ने 60 वर्षीय प्रवीण शर्मा को हिरासत में लिया है, जिन पर भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है। प्रवीण शर्मा अजीत नगर में केबल टीवी का व्यवसाय करते हैं और खुद को 40 साल से भाजपा कार्यकर्ता बताते हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिस पर मुख्यमंत्री के आयोजन स्थल के पास हंगामा करने का संदेह है।

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि प्रवीण शर्मा बैरिकेड्स के पीछे एक गली में खड़े थे, जहां से उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया और आयोजन स्थल से हटा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समय वीआईपी की सुरक्षा का उल्लंघन नहीं हुआ।

दो दिन पहले CM आवास पर हुआ था हमला

बुधवार (20 अगस्त) को दिल्ली CM आवास पर एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब रेखा गुप्ता जनसुनवाई के दौरान मौजूद थीं। तभी एक शख्स ने अचानक उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि उसने रेखा को थप्पड़ तक जड़ने की हिमाकत की। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई थी।

हंगामा करने वाला शख्स राजेश खिमजी है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 साल है। पुलिस ने जांच को गहरा करते हुए उसके एक दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि इसी दोस्त ने राजेश को ऑनलाइन पैसे भेजे थे। अब पुलिस उसे दिल्ली लाने की तैयारी में जुटी है। बुधवार की घटना के बाद रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मगर आज, शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को एक बार फिर उनके कार्यक्रम में बवाल हो गया।

 

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now