साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कनलोग में लगे पिंजरे के आसपास कैद हुई मूवमेंट , मांस लटका देख भी जंगल लौटा खुंकार तेंदुआ

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
राजधानी शिमला के रिहायशी इलाकों में आकर मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहा तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरों के गेट के पास से वापस लौट गया। इसने पिंजरे में रखा मांस देखा और पिंजरे के चारों ओर घूमने के बाद वापस चला गया।

पीसीसीएफ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की मूवमेंट पिंजरे के बाहर मिली है। इसके पंजे के निशान मिले हैं। तेंदुआ यहां आया था लेकिन यह पिंजरे के अंदर नहीं गया। उम्मीद है अब जल्द ही यह पकड़ में आ सकेगा।

मिली जानकारी अनुसार कनलोग के साथ लगते जंगल में लगाए गए पिंजरे के आसपास तेंदुए की मूवमेंट हुई है या नहीं, इसके लिए पिंजरे के बाहर ताजी नरम मिटटी बिछाई गई थी वन विभाग के अनुसार रात को तेंदुआ यहां आया था। पिंजरे के बाहर जो मिट्टी बिछी थी सुबह वहां तेंदुए के पंजों के कई निशान मिले हैं। यह निशान काफी बड़े हैं। विभाग ने इसके निशान सुबूत के तौर पर रख लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: भाजपा नेताओं ने हिमाचल बजट को बताया निराशाजनक

Join WhatsApp

Join Now