साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ठियोग में जेल से रिहा हुए व्यक्ति ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की डंडे से पीटकर हत्या

MURDER
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो|
शिमला जिला के ठियोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ब्लग में काम कर रही कार्यकर्ता की डंडों से पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर की है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी पता चलने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले महीने की तेजधार हथियार से हमला करने के केस में तीन साल की सजा काट चुका है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

मृतक महिला की पहचान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना पत्नी बरिया राम निवासी गांव सांधल तहसील ठियोग के तौर पर हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति चंडीगढ़ में टैक्सी चालक का काम करता है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  “वाइप आउट ड्रग्स” मुहिम से जुड़ेगा पर्यटन विभाग, आर.एस.बाली ने लिया संकल्प

वहीँ आरोपी की पहचान राजेश निवासी बलैंया टयाली के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी राजेश कुमार तेजधार हथियार से हमला करने के एक केस में तीन सजा काटकर 26 जनवरी को ही रिहा होकर आया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या से जुड़े तथ्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ठियोग के ब्लग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस की गहनता से छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now