साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओपीएस का फायदा

प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओपीएस का फायदा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारियों को भी ओपीएस का फायदा मिलेगा। बिजली बोर्ड में एनपीएस कर्मचारी अब ओल्ड पेंशन के दायरे में आएंगे। अब कर्मचारियों का एनपीएस शेयर अब नहीं कटेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बिजली कर्मचारियों के साथ बैठक की, इस बैठक में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने का भरोसा दिया।

इसके साथ ही कर्मचारियों कि उनकी सैलरी से अब एनपीएस शेयर का शेयर नहीं कटेगा। गौरतलब है कि इससे पहले कर्मचारियों ने 21 जून तक ओल्ड पेंशन बहाल करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री से वार्ता का न्योता मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

इसके बाद बिजली बोर्ड कर्मचारियों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें ओल्ड पेंशन जल्द देने का भरोसा दिया। सरकार के इस फैसले से बिजली बोर्ड के लगभग 6 हजार 500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया। इससे 1.36 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है।

इसे भी पढ़ें:  NPS एसोसिएशन ने शिमला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बनाई रणनीति

Join WhatsApp

Join Now