साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

युग हत्याकांड मामले पर बहस पूरी नहीं होने पर अब 20 मार्च को होगी सुनवाई

HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
राजधानी शिमला के युग हत्याकांड मामले में दोषियों की फांसी को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में मंगलवार को बहस पूरी नही हुई। अब इस मामले की सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित की गई है।
न्यायाधीश अजय मोहन गोयल व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सत्र न्यायाधीश शिमला की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा को अपील के माध्यम से चुनौती दी गई है। वहीं, फांसी की सजा सुनाने वाले इस निर्णय को पुष्टिकरण के लिए निचली अदालत ने हाईकोर्ट को भेजा है।

गौरतलब है कि फिरौती के लिए चार साल के मासूम युग की अपहरण और निर्मम हत्या के लिए चंद्र शर्मा, तेजिंद्र पाल और विक्रांत बख्शी को दोषी ठहराया है। सत्र न्यायाधीश शिमला की अदालत सभी को फांसी की सजा सुनाई है।

इसे भी पढ़ें:  बहुचर्चित गुडिया रेप-मर्डर मामला: दोषी नीलू के लिए CBI ने मांगी फांसी, 3 दिन बाद आएगा फैसला

Join WhatsApp

Join Now