साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

शिमला: सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगती चीनी बंगला चायल रोड़ पर बनी तीन दुकानें और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हाे गया है। इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लीकेज हाेने के बाद हुए ब्लास्ट से यह आग लगी है। आग पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने काबू पा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड काे मिली। फायर कर्मी फाैरन माैके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक तीन दुकानें जलकर राख हाे गई थीं। आग से दुकानदार ओम प्रकाश, कृष्ण, हिमेश और रविंद्र की दुकानें जल गई।

यह दुकानें पूरी लकड़ी से बनी थीं। सिलेंडर फटने के बाद लकड़ियाें ने अचानक आग पकड़ ली। इस कारण आग तेजी से फैली और दुकानाें में रखा सामान जल गया। दुकानाें में ज्यादार डेली नीड्स का सामान रखा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  MBU Fake Degree Case: ऑस्ट्रेलिया भागे मां-बेटे को कोर्ट ने घोषित किया भगौड़ा अपराधी, संपत्ति जब्त होने की कगार पर?

डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा का कहना है कि आग की सूचना मिलने पर ढली थाने से भी कुछ जवानाें काे कुफरी भेजा गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जवानाें ने सबसे पहले लाेगाें की सुरक्षा सुनिश्चित की, वहीं जितना सामान बचाया जा सकता था, उतना बचाया। आग में सामान ताे जल गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति काे चाेट नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now