Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kargil Vijay Diwas: हर्षोल्लास के साथ रिज मैदान पर मनाई जाएगी कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह

Kargil Vijay Diwas: हर्षोल्लास के साथ रिज मैदान पर मनाई जाएगी कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह इस वर्ष 26 जुलाई को पूरे हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाई जाएगी। इस समारोह को जिला प्रशासन द्वारा सैनिक कल्याण विभाग और आर्मी के सहयोग से आयोजित किया जायेगा, जिसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की सम्भावना को देखते हुए यह समारोह गेयटी थिएटर में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में आर्मी के सहयोग से रिज मैदान पर विशेष परेड और हथियारों की प्रदर्शनी लगाने के लिए भी प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस समारोह को भव्य और बड़े स्तर पर मनाने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा बने नए जज

अनुपम कश्यप ने कहा कि इस समारोह में कारगिल के शहीद जवानों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया जायेगा और उन्हें सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि युवा पीढ़ी अमर शहीदों के बलिदान को याद रखे और उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस बहादुर सैनिकों के साहस, देशभक्ति व निस्वार्थ राष्ट्र सेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है।

उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन को लेकर आज पहली बैठक का आयोजन किया गया है और अगले सप्ताह दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा को लेकर निर्णय लिया जायेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Kargil Vijay DiwasKargil Vijay Diwas 25th anniversaryShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now