Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: सुन्नी डैम से महिला का शव बरामद..! पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

Published on: 4 August 2024
Shimla News: सुन्नी डैम से महिला का शव बरामद..! पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

Shimla News: सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे पर एक शव दिखा। इसकी सूचना सर्च ऑपरेशन में लगी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला।

शव एक महिला का है जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब है। महिला की एक टांग शरीर के हिस्से के साथ नहीं है। इसके साथ ही सिर का ऊपरी हिस्सा भी नहीं है। लेकिन चेहरे पर काफी चोटें लगी है। महिला के कानों में टॉप्स है।
रेस्क्यू टीम ने शव को सीएचसी सुन्नी में पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि एक शव सुन्नी में चल रहे सर्च अभियान में बरामद हुआ है। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्रथम दृष्टया से यह शव हाल ही का लगता है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।शव की पहचान का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। इसके साथ ही कुल्लू प्रशासन को भी शव की पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now