साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, एक जख्मी

शिमला: पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, एक जख्मी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में चिड़गांव के पास एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिरने से तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना बीती रात हुई।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ। बारिश की वजह से पब्बर नदी में पानी का बहाव तेज था, जिसके चलते बचाव दल को शवों और कार को नदी से निकालने में काफी मुश्किल हुई। मृतकों की पहचान समोली के विशाल ठाकुर, मुंछाड़ा के हिमांशु और ढाक गांव के अभय खंडीयाण के रूप में हुई है। घायल युवक हर्ष चौहान, जो मुंछाड़ा का रहने वाला है, को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रोहड़ू के एसडीपीओ प्रणव चौहान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर प्रदेश की नर्सों को दी शुभकामनाएं

Join WhatsApp

Join Now