साइड स्क्रोल मेनू

Shimla News: सीएम सुक्खू ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश

Shimla News Today: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ठेकेदारों को बड़ी राहत देते हुए 20 लाख रुपये तक के लंबित बिलों के तुरंत भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।
HPSEBL HP News Himachal News: Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Shimla News Today
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं।

वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि शीघ्र ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने तथा राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारु और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  केरल की बेटी देविका ने गाया हिमाचली चर्चित गीत "चंबा कितनी दूर" मुख्यमंत्री ने की सराहना

Join WhatsApp

Join Now