Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- मंत्री का होगा बहिष्कार

Published on: 23 August 2025
Himachal Politics: भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- मंत्री का होगा बहिष्कार

Himachal Politics News: भाजपा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार एवं मीडिया प्रभारी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिस प्रकार से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष पर अनुचित टिप्पणी की और जिस प्रकार की असभ्य भाषा का प्रयोग किया, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जगत सिंह नेगी की भाषा और शब्दों का उच्चारण अति निंदनीय है, एक व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके व्यवहार और वाणी से पता चलता है और जिस प्रकार की वाणी कांग्रेस के मंत्री ने इस्तेमाल करी है वह केवल नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि हिमाचल की जनता, जिला मंडी एवं सराज की जनता का अनादर है। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने एक स्वर में निर्णय लिया है कि जब तक वर्तमान सत्र चलेगा तब तक हम कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी से एक भी प्रश्न नहीं पूछेंगे, ना प्रस्ताव के समय उनका उत्तर देंगे और ना जबकि द्वारा किसी चर्चा में भाग लेंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा यह किसी भी मंत्री के लिए शर्म की बात है कि भाषा शैली, बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार की वजह से विपक्ष द्वारा पूरे सत्र के लिए उसका बहिष्कार किया गया हो। मुख्यमंत्री और सरकार की कोई विवशता हो सकती है कि मंत्री द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को सहन करें। उनके द्वारा प्रयोग की गई निम्न स्तरीय भाषा और गलत आचरण को बर्दाश्त करें।

भारतीय जनता पार्टी उनका यह आचरण बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल द्वारा यह फैसला लिया गया था। आज संबंधित मंत्री द्वारा सदन में बोले गए शब्द, इस्तेमाल की गई भाषा को देख और सुनकर पूरा प्रदेश या समझ गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनका बहिष्कार क्यों किया था?

Himachal politicsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now