Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Kaun Banega Crorepati: हिमाचल की बेटी परिमा जसवाल ने KBC के मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Kaun Banega Crorepati: हिमाचल की बेटी परिमा जसवाल ने KBC के मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Kaun Banega Crorepati: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बेटी परिमा जसवाल (Parima Jaswal in KBC ) ने पांच साल की कठिन मेहनत और संघर्ष के बाद आखिरकार टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच तक पहुँचकर अपनी कड़ी मेहनत का फल पाया। इस सफर में उन्होंने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिमा जसवाल ने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठ कर खेल खेलना उनके लिए अनूठा अनुभव रहा।

परिमा जसवाल, जो वर्तमान में शिमला  के घोड़ा चौकी क्षेत्र में रहती हैं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में स्नातक हैं।  उनके पिता, अमर चंद, गनाटी स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उनकी माँ, कमलेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी सचिव के रूप में काम कर रही हैं। परिमा का छोटा भाई भी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। अब परिमा सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए तैयारी कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला शहरी: शॉर्टलिस्ट पैनल से बाहर किए जाने पर, टिकट दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

परिमा ने अपने इस ऐतिहासिक पल के लिए अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और KBC टीम का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने उन्हें इस मंच पर आने का अवसर दिया। खासकर अमिताभ बच्चन के साथ बिताए गए पल उनके लिए अविस्मरणीय रहे, इस बारे में परिमा ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जीवन भर की याद है और उन्हें आगे बढऩे में मदद करने वाला साबित होगा।

परिमा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनके इस सफर को देखकर प्रदेश भर के छात्र-छात्राएँ और आम लोग प्रेरणा ले रहे हैं। यह सफलता हिमाचल की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है। परिमा जसवाल देश के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के शो में टीवी पर में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Murder: देवभूमि हिमाचल में सरेआम मर्डर होना प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह: तिलक राज
स्वाति सिंह वर्तमान में प्रजासत्ता मीडिया संस्थान में बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दे रही है। इससे पहले भी कई मीडिया संस्थानों के साथ पत्रकारिता कर चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now