Prajasatta Side Scroll Menu

Masjid Controversy : मस्जिद विवाद पर कार्रवाई न होने पर देवभूमि संघर्ष समिति की जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Masjid Controversy : मस्जिद विवाद पर कार्रवाई न होने पर देवभूमि संघर्ष समिति की जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Shimla Masjid Controversy News: हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद (Masjid Controversy) थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहाँ बीते दिनों से प्रदेश में जगह जगह आंदोलनों का सिलसिला चल रह है, वहीँ देवभूमि संघर्ष समिति ने अगामी 28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और इसके अलावा 5 अक्टूबर के बाद जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

देवभूमि संघर्ष समिति (Devbhoomi Sangharsh Samiti) के संयोजक भरत भूषण ने कहा कि सरकार और प्रशासन लोगों का ध्यान भटकने का काम न करें। लेकिन 28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा। भूषण ने कहा कि 1 सितंबर से शुरू हुए आंदोलन में अब तक प्रदेश भर में 28 स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहला आंदोलन है। जिसका कोई एक नेता नहीं है, कोई राजनीतिक दल या संगठन इसका नेतृत्व नहीं कर रहे हैं। पहली बार समाज आंदोलन के लिए खड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों का उग्र हुआ आंदोलन

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को शिमला की संजौली मस्जिद मामले (Shimla Masjid Controversy )में  सुनवाई होनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 5 अक्टूबर को नगर निगम आयुक्त की अदालत से समाज के हक में फैसला नहीं आने पर जेल भरो आंदोलन की भी शुरुआत की जाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान भरत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्य के लोगों की आवाजाही बढ़ने से राज्य में अपराध की दर भी बढ़ गई है। भरत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण इलाकों तक बाहरी ‘विशेष समुदाय’ के लोग पहुंच रहे हैं जिसे माहौल बिगड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: 14 और 15 मार्च को नगर निगम चुनावों की दृष्टि से भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन

भरत भूषण का दावा 300 महिलाएं लापता 

उन्होंने दावा किया कि बीते कई सालों में हिमाचल प्रदेश की करीब 300 महिलाएं (300 women missing) लापता हो गईं।  गुमशुदगी की शिकायतें थानों में भी दर्ज की करवाई गई हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिर महिलाएं कहां चली गईं। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत प्रदेश में गतिविधि बढ़ाई जा रही है, लिहाजा, मामले का संज्ञान लेने की जरूरत है। भरत भूषण ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में रोहिंग्या (Rohingya in Himachal Pradesh) गांव की संख्या बढ़ गयी है। उन्होंने राज्य सरकार से पूरे मामले में जांच कराने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में हर पंचायत को सैनेटाइज करने के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Pradesh News Shimla latest update Shimla Local News Shimla Masjid Controversy Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now