Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगर निगम शिमला का वार्षिक बजट 2021-22 पेश: बढ़ाया सेस, महंगी होगी शराब और बिजली

shimla-municipal-corporation-budget-21

प्रजासत्ता |
राजधानी शिमला में नगर निगम मेयर सत्या कौंडल ने गुरुवार को अपना वार्षिक बजट 2021-22 पेश किया| इस दौरान निगम की मेयर सत्या कौंडल ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया| यह 222.41 करोड़ रुपए का बजट है और पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन करोड़ रुपए कम रहे| बता दें कि इस बजट में बिजली और शराब पर सेस बढ़ाने का ऐलान किया है| ऐसे में अब शिमला में शराब और बिजली के दामों में इजाफा होगा|

बजट 2021-22 का बजट पेश करते हुए मेयर सत्या कौंडल ने ऐलान किया कि शिमला नगर निगम के दायरे में शराब पर 2 रुपये से सेस बढ़ाकर 5 रुपये प्रति बोतल कर दिया गया है| वहीं, बिजली की प्रति यूनिट पर निगम ने 20 पैसे का सेस लगाने की घोषणा की है| इससे पहले यह 10 पैसे था| इससे निगम को 1.75 लाख की अतिरिक्त आय होगी|

इसे भी पढ़ें:  शिमला में पुलिसकर्मी ने पर्यटक युवक को जडे थप्पड़, युवक पर गाली गलौच करने का आरोप

वहीं, शिमला में एंट्री पर ग्रीन टैक्स की योजना को भी फिर से बजट में शामिल किया गया है| इसके अलावा स्मार्ट सिटी और अम्रुत कार्यों को धरातल पर लाने के लिए कार्य किया जाएगा. एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी और स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम का भवन बनाने की घोषणा बजट में की गई है|

संपत्तियों का पंजीकरण करवाना हुआ महंगा
नगर निगम ने शहर में अचल संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टैंड ड्यूटी लगाने की व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। दो फीसद स्टैंड ड्यूटी लगेगी। इससे संपत्तियों का पंजीकरण करवाना महंगा हो जाएगा। इससे निगम को एक करोड़ की सालाना आय होगी।

इसे भी पढ़ें:  वर्ष 2020 की पूर्ण फीस व सभी प्रकार के चार्जेज़ वसूली की घोषणा का छात्र अभिभावक मंच ने किया कड़ा विरोध

कुरियर सेवा भी होगी महंगी|
शहर में कुरियर सेवा भी महंगी होगी। नगर निगम ने अपने बजट में बड़ी कंपनियों के कुरियर पर पांच रुपये प्रति कुरियर शुल्क लगाने का निर्णय लिया है।

पार्किग की होगी खुली बोली
शिमला नगर निगम की परिधि में छोटे-बड़े वाहनों की पार्किग का निर्माण किया जा रहा है। इन पार्किग को खुली बोली द्वारा आवंटित किया जाएगा। इससे निगम को 10 करोड़ की सालाना आय होगी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now