Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: खाई में बोलेरो कैंपर गिरने से एक महिला की मौत, 24 लोग घायल..!

Published on: 21 April 2025
Shimla News: खाई में बोलेरो कैंपर गिरने से एक महिला की मौत, 24 लोग घायल..!

Shimla Accident News: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर से एक महिला की मौत हो गई और जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे हुआ। बोलेरो कैंपर एचपी 10ए 6385 डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गोसांगो के पास खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु पहुंचाया गया है। हादसे में 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार क्वार अस्पताल में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान डोडरा की 35 वर्षीय शाना देवी पत्नी कमाल चंद के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत और गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है। नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि मृतक के परिजनों व घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवर लोडिड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now