साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Professor Molested Student: शिमला में सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़! मामला दर्ज

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp
Professor Molested Student in Shimla:  राजधानी शिमला में एक प्रोफेसर ने शिक्षक और छात्र के रिश्ते को तार तार कर दिया। जानकारी के अनुसार शिमला के एक सरकारी कॉलेज में छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा छेड़खानी के आरोप लगने के बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। प्रोफेसर की हरकतों से परेशान पीड़ित छात्रा ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कॉलेज के एक प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने प्रोफेसर पर अश्लील हरकत (Professor Molested Student) करने और उसे जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाए है। छात्रा ने बताया कि शिक्षक उससे साथ लंबे समय से अश्लील हरकतें करता आ रहा है।

छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर कहता था कि अगर इस बात को किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ जनवरी महीने से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

इसे भी पढ़ें:  Shimla Police ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

जिला शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ (Professor Molested Student Case) भारतीय न्याय संहिता की धारा- 354, 354-A और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिमला पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस बेहद गंभीरता के साथ छानबीन करेगी।

Join WhatsApp

Join Now