साइड स्क्रोल मेनू

Rampur Firing Incident: रामपुर में उधारी के पैसों मांगने पर युवक ने चला दी गोली, बाल-बाल बची दूसरे युवक की जान

Firing incident in Dobi Rampur Himachal: रामपुर के डोबी में उधारी को लेकर हुए मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला।
Rampur Firing Incident: रामपुर में उधारी के पैसों मांगने पर युवक पर चला दी गोली, बाल-बाल बची युवक की जान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Rampur Firing Incident:  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर इलाके में एक छोटी सी उधारी की रकम ने इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला गोली चलने तक पहुंच गया। गनीमत की बात यह रही कि गोली से किसी की जान नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक कोटी गांव के रहने वाले राजेश डोगरा शनेरी से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने सोचा कि फुंजा निवासी सुरेश शर्मा से पहले दिए हुए कुछ रुपये वापस मांग लिए जाएं। इसी वजह से वे डोबी पहुंचे। राजेश के साथ कुछ दोस्त भी ऑल्टो कार में थे।

जब दोनों आमने-सामने हुए तो शुरू में बातचीत सामान्य थी। लेकिन जल्द ही पैसे के लेन-देन को लेकर बहस तेज हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच सुरेश शर्मा का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी गाड़ी से हथियार निकाल लिया। उसने राजेश पर गोली चला दी। उस वक्त राजेश कार के अंदर ही बैठे थे।

इसे भी पढ़ें:  एक माह के भीतर किया जाएगा HRTC के कर्मचारियों व पेंशन धारकों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का निपटारा :- मुख्यमंत्री

गोली राजेश के सिर को हल्का सा छूकर निकल गई। निशाना चूक गया, लेकिन गोली इतनी तेज चली कि कार की पिछली खिड़की का शीशा पूरी तरह टूट गया और बाहर जा गिरी। राजेश बाल-बाल बच गए।

घटना की खबर मिलते ही झाकड़ी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सुरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और क्या उसके पास इसका कोई वैध लाइसेंस था या नहीं।

सुरेश शर्मा अभी पुलिस हिरासत में है। उससे हथियार के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है। राजेश डोगरा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now