Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के दो नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और साइबर सेल अलर्ट पर

Security high alert in Delhi schools: दिल्ली के दो प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। अभिभावकों और छात्रों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के दो नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और साइबर सेल अलर्ट पर

Delhi School Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब दो बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इनमें धौला कुआं का आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड का एयर फोर्स बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों की टीम और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दोनों स्कूलों के परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, EC के फैसले को चुनौती

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल को सुबह एक ईमेल मिला था। उसमें लिखा था कि स्कूल में बम लगा दिया गया है। अधिकारी ने कहा, “हम ईमेल कहां से आया है, इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। फिर भी सावधानी के तौर पर पूरी जांच चल रही है।”

इस घटना के बाद साइबर सेल की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। वह ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  स्टैंड अप इंडिया योजना: जानें आपको मिल सकता है कितना बिज़नेस लोन

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऐसी धमकियों का सिलसिला बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही नोएडा में भी कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले हैं। देशभर की अदालतों को भी ऐसी धमकियां मिल रही हैं। लेकिन अब तक जितनी भी जांच हुईं, वे सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं।

इससे पहले पिछले गुरुवार को दिल्ली के तीन स्कूलों, द्वारका का CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव का DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भी सुबह-सुबह बम की धमकी मिली थी। उन स्कूलों को भी खाली कराया गया और जांच के बाद सब सामान्य पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  देश में 19Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट

बता दें कि इन बार-बार आने वाली धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में डर का माहौल बन गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच तेज कर रही हैं ताकि असली वजह सामने आ सके।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaDelhi Policelatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now