Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Murder Case: शिमला में युवक की हत्या करने वाला आरोपी की हरियाणा से हुई गिरफ्तारी

Published on: 27 February 2024
Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

शिमला |
Shimla Murder Case:
राजधानी शिमला के मॉल रोड पर युवक की हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार देर रात को सिरसा में ही आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। अब आरोपी को शिमला लाया जा रहा है एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस की टीम में आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी  की पहचान रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने ( Shimla Murder Case ) हत्या कर दी थी। आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार देर रात आरोपी रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था। इस बीच साथ लगते कैफे में सो रहे मनीष को भनक लगी तो वह जाग गया। जैसे ही वह बाहर निकला तो आरोपी ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

हमले के बाद मनीष लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंचा। 50 मीटर की दूरी पर सहायता कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते वह दो जगह गिरा भी। जिस गंडासे से आरोपी ने हमला किया, उसे वह साथ लाया था।

सहायता कक्ष का दरवाजा खोलने के प्रयास में मनीष नीचे गिरा तो गंडासे से दरवाजे का शीशा टूट गया। आवाज सुन बगल के कमरे से पुलिस कर्मी निकले और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। आईजीएमसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। आईजीएमसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।

Mandi News: सुन्दरनगर से डेहर निजी बसें नहीं चल रही अपने रूट पर, लोंगो की शिकायत पर विभाग ने किया 12 हजार का चालान

Shimla Murder Case: देवभूमि हिमाचल में सरेआम मर्डर होना प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह: तिलक राज

Himachal Politics: राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार विधायकों पर बना रही दबाव : जयराम

Shimla News: मुख्यमंत्री ने 15.43 करोड़ रुपये लागत के जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण

National Youth Parliament : हिमाचल से तुषार आनंद ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लिया

Shimla Murder Case | 

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now