साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Shimla Murder: शराब के नशे में खूनी खेल, दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने धर दबोचे आरोपी

Himachal Crime News Today: रोहडू में साथ बैठकर शराब पीने के बाद दोस्तों मामूली बात पर कहासुनी हुई और आरोपियों ने तैश में आकर तेजधार हथियार और पत्थरों से राकेश पर हमला कर दिया।
Shimla Murder: शराब के नशे में खूनी खेल, दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने धर दबोचे आरोपी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Shimla Murder: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामले में चिड़गांव पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद कुल्लू जिले के कसोल और मणिकर्ण इलाके में छिपे हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला।

बता दें कि यह पूरा मामला 18 फरवरी को तब सुर्खियों में आया, जब 112 नंबर पर सूचना मिली कि पब्बर नदी के किनारे किलोचा नाले में एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और पूरे शरीर से खून बह रहा था। मृतक की पहचान 36 साल के राकेश प्रताप उर्फ सेती राम के रूप में हुई, जो नेपाल का रहने वाला था। वह बडियारा इलाके में बागवानी का काम करता था।

पुलिस ने इस केस की गहराई से जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। घटनास्थल से पत्थर और खंजर जैसे हथियार बरामद हुए। सीसीटीवी फुटेज देखे गए, आसपास के लोगों से बात की गई और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। सबूतों से पुलिस को दो युवकों पर शक हुआ – 20 साल का ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा और 21 साल का साहबीर लुवर। दोनों कुछ दिनों पहले मजदूरी के लिए इस इलाके में आए थे और हत्या के बाद गायब हो गए थे।

जांच में खुलासा हुआ कि 17 फरवरी की रात तीनों लोग राकेश के कमरे में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। थोड़ी देर बाद वे किसी बहाने से उसे पब्बर नदी के किनारे ले गए। वहां छोटी-सी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपियों ने राकेश पर तेज धार वाले हथियार और पत्थरों से जमकर हमला कर दिया। उसकी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने पत्थरों से उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। उसके बाद वे उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए।

शिमला पुलिस की टीम ने आरोपियों की लोकेशन कुल्लू जिले में ट्रेस की। बीती रात पुलिस ने कसोल और मणिकर्ण में छापेमारी की और दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हो गया। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर हत्या के सारे राज खोले जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now