Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: नेरूवा में स्कॉर्पियो हादसे में दो की मौत, एक बच्चा लापता, दो घायल

Shimla News: Chamba News

Shimla News: शिमला जिला के नेरूवा-फेडजपुल मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गिया जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरूवा-फेडजपुल मुख्य मार्ग टंडोरी और बथाल के बीच आज शाम करीब 7:00 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर PB-32G 8768) दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क से लगभग 80-100 मीटर नीचे शालवी नदी में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग और एक 8 से 10 वर्ष का लड़का सवार था। इस दुखद हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान कुमार सुची (निवासी तहसील नेरूवा, जिला शिमला) और गुरमेल लाल (निवासी नवा शहर, पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शवों को नेरूवा अस्पताल पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर चार डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान बलविंदर (उम्र 35 वर्ष) (पत्नी हरबंस लाल, गांव बाड़माजरा, नवा शहर, पंजाब,  और केशव कुमार (उम्र 32 वर्ष) (पुत्र नरेंद्र कुमार, गांव बंगा, नवा शहर, पंजाब,के रूप में हुई है। दोनों घायलों को भी नेरूवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी में सवार बलविंदर का 8 से 10 वर्षीय पुत्र हादसे के बाद शालवी नदी में बह गया। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा नदी के दोनों किनारों पर बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन अंधेरा होने और नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर के सदाना में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, HRTC ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

थाना प्रभारी अपनी टीम और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे की तलाश में सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं।

Himachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather UpdateSolan News Himachal Newstoday

Join WhatsApp

Join Now