साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आजादी के बाद खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी जनता के साथ धोखा :- विनय कुमार

आजादी के बाद खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी जनता के साथ धोखा :- विनय कुमार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेस को जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को जनविरोधी करार देते हुए जमकर निशाने साधे ।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार अनाज पर टैक्स लगाया जा रहा है और अब जनता को 5% जीएसटी चुकाना पड़ेगा यह अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता के साथ धोखा है । उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार ने आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाला है एक तरफ जहां देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण आय के साधन घटे है, दूसरी तरफ महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है और जो सरकार ने अच्छे दिन के वादे किए थे अब उल्टा लोगों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं ।

इसे भी पढ़ें:  नाहन में पुलिस व देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी 

उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मध्यम वर्ग के लोगों पर जो महंगाई की मार पड़ी है तथा भाजपा सरकार केंद्र व राज्य दोनों ही जनता पर अपने निर्णयों को थोप रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाकर आम जनता पर निर्णय को थोपा है।

वंही हिमाचल में राज्य सरकार मल्टीटास्क भर्ती में महिलाओं के सिर पर 50 किलो का सीमेंट का कट्टा उठवा कर महिलाओं के साथ करारक्रूरता व भद्दा मज़ाक कर रही है। यह हिमाचल की महिला शक्ति का अपमान है। और भाजपा नेत्रियां जो बिना बात के बतंगड़ खड़ा करती है वे इस पर कुछ नही बोल रही है ।उन्होंने कहा हिमाचल की नारी शक्ति व हिमाचल की आम जनता बढ़ती महंगाई को लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी और 2022 की विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस को सत्ता में लाएगी ।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: 1.525 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यकित को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now