साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पाँवटा साहिब में भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पांवटा साहिब|
भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल का प्रशिक्षण वर्ग मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, जिला महामंत्री प्रीतमोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

सबसे पहले जिला महामंत्री प्रीतमोहन शर्मा ने सभी विस्तारकों को सरल एप डाउनलोड करवाया इसके बाद सभी विस्तारकों को इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में 29 ग्राम केंद्र प्रहरियों व मंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिन विस्तारको को प्रशिक्षण दिया गया है वह सब ग्राम केंद्र व बूथ स्तर पर जाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सत्यापन करेंगे यह सत्यापन सरल एप के माध्यम से होगा।

इस अभियान का शुभारंभ 10 मार्च को होगा। इस अभियान में जिला, मंडल, मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया जाएगा । इस वर्ग में मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सुरेखा चौधरी, रमेश तोमर, पवन चौधरी, रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, आरिफ अली, राहुल चौधरी,सुनील चौधरी, तरणजीत गिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें:  Handball Competition: कोटडी व्यास के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने किया कमाल, अंडर-14 में उपविजेता बने

Join WhatsApp

Join Now