साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों झगडा: सिर पर कांच की बोतल से किया हमला, एक युवक की मौत

MURDER
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर|
सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल हाईवे-707 के निर्माण कार्य में तैनात दो कर्मियों के बीच हुई बहसबाजी के बाद हुए विवाद में एक युवक की जन चली गई। जानकारी के अनुसार दो युवकों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक कर्मी ने दूसरे के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मीनस में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 में कार्यरत तीन कर्मी कंपनी के एक अस्थायी आवास पर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच इनमें से दो कर्मियों साहिल गुलेरिया निवासी बल्ह, जिला मंडी और 23 वर्षीय नवरत्न पुत्र गौरीलाल, गांव गढ़-पद्दर, जिला किश्तवाड़ ( जम्मू-कश्मीर) के बीच अचानक पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में बहसबाजी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : पुलिस ने झूठी शादी रचा कर नगदी गहने लूट लेने वाले गिरोह का किया भांडा फोड़

इसी दौरान साहिल गुलेरिया ने आवेश में आकर नवरत्न के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में घायल नवरत्न को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी निर्माणाधीन एनएच के पैकेज चार में मशीन ऑपरेटर का कार्य कर रहा है। जबकि, मौत के घाट उतारा गया युवक हेल्पर का काम करता था।

वारदात की सूचना तुरंत शिलाई पुलिस को दी गई जहां डीएसपी पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को क़ब्जे में लेकर फोरेंसिक निरीक्षण और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now