साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सिरमौर: 17 वर्षीय नाबालिग ने 8 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म

मासूम से रेप
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर।
सिरमौर जिला के शिलाई में 17 वर्षीय नाबालिग 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के एक गांव में शाम को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 17 वर्षीय नाबालिग 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर शौचालय ले गया, जहां दुराचार की वारदात को अंजाम दिया

वारदात के बाद जब रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। पीड़ित बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक और पीड़ित बच्ची एक ही गांव के रहने वाले हैं।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब: 50 वर्षीय व्यक्ति ने नशे में 15 वर्षीय दिव्यांग के साथ किया दुष्कर्म

Join WhatsApp

Join Now