साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

देखिए! सिरमौर के गिरीनगर में 10 फीट लंबा King Cobra दिखने से कैसे मचा हडकंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू ..!

देखिए! सिरमौर के गिरीनगर में 10 फीट लंबा King Cobra दिखने से कैसे मचा हडकंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू ..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

King Cobra in HImachal: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरीनगर वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक 10 फीट लंबा किंग कोबरा ( King Cobra) दिखाई दिया। यह सांप एक ग्रामीण के गेहूं के खेत में देखा गया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वन विभाग ने  इस बारे में सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की गई और सांप को सुरक्षित रूप से बचाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने किया त्वरित बचाव

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंजर सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उद्यान सिबलबाड़ा रेंज की टीम ने किंग कोबरा को बचाने का काम शुरू किया। डीएफओ वन विभाग ऐश्वर्या राय ने बताया कि यह पहली बार है जब किंग कोबरा को इतने सुरक्षित तरीके से बचाकर जंगल में छोड़ा गया है। इस दौरान स्थानीय लोग काफी संख्या में आसपास मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: अवैध कारोबार करती दो महिलाये गिरफ्तारi

YouTube video player

King Cobra दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप

उल्लेखनीय है कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप है, जिसकी लंबाई 13 फीट तक हो सकती है। इसकी पहचान इसके बड़े फन और भयावह रूप से की जाती है। जैसे ही स्थानीय लोगों को किंग कोबरा के दिखने की सूचना मिली उसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सांप के जहरीले होने और उसके आकार को देखते हुए लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने सांप को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बचाया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

Join WhatsApp

Join Now