Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: सिरमौर जिला के नौहराधार बैंक में हुआ 4 करोड़ का घोटाला!

Sirmour News: सिरमौर जिला के नौहराधार बैंक में हुआ 4 करोड़ का घोटाला!
Sirmour News: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सिरमौर जिले के नौहराधार शाखा में 4 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले (Nauhradhar Bank Scam) का खुलासा हुआ है। बैंक के सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग के लिए ग्राहकों के पैसे का दुरुपयोग किया।

इस मामले में बैंक के जिला प्रबंधक ने संगड़ाह थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जब ग्राहकों को यह जानकारी मिली कि उनकी लाखों रुपये की एफडी और जमा राशि निकाल ली गई है, तो नौहराधार बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

यह घटना (Nauhradhar Bank Scam) केवल एक या दो ग्राहकों के साथ नहीं हुई, बल्कि दर्जनों ग्राहक प्रभावित हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बैंक में लगभग 4 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। घोटाले की शुरुआत अगस्त महीने में हुई जब कुछ ग्राहकों को पता चला कि उनकी एफडी से पैसे निकाल लिए गए हैं और कुछ ग्राहकों के खातों से भी धन गायब था। इस स्थिति से ग्राहक हैरान रह गए और उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सहायक प्रबंधक ही इस धोखाधड़ी में शामिल था। जांच में पाया गया कि ज्योति प्रकाश ने बैंक के पैसों का दुरुपयोग कर इसे ऑनलाइन गेमिंग में लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

बैंक के जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे ने पुष्टि की है कि इस मामले में सहायक प्रबंधक की संलिप्तता साबित हुई है। उन्होंने बताया कि ज्योति प्रकाश को निलंबित कर शिमला में तैनात किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि घोटाले की राशि बढ़ सकती है, लेकिन ग्राहकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

इस घटना (Nauhradhar Bank Scam) ने बैंक के ग्राहकों के बीच चिंता और असुरक्षा का माहौल बना दिया है, और अब सभी की निगाहें मामले की जांच पर हैं। बैंक में गबन के मामले का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गबन का पता चलते ही भारी संख्या में लोग अपनी एफडी की रसीद लेकर बैंक पहुंचे। हालांकि बैंक अधिकारियों द्वारा इस दौरान उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाया गया कि उनका पैसा सुरक्षित है, जिसके बाद लोग माने।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news todaySirmour News Update

Join WhatsApp

Join Now