Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmaur News: राजगढ़ अस्पताल में मिले भ्रूण की गुत्थी सुलझी, नाबालिग पीड़िता के बयान से खुला राज

Rajgarh Civil Hospital Case,: राजगढ़ अस्पताल में मिले भ्रूण की गुत्थी सुलझी, नाबालिग पीड़िता के बयान से खुला राज; आरोपी युवक पर यौन शोषण का मामला दर्ज, पुलिस कर रही है विस्तृत जांच
Sirmour News: राजगढ़ सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मची सनसनी

Sirmaur News: सिरमौर जिले के राजगढ़ स्थित सिविल अस्पताल में शौचालय से बरामद भ्रूण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग किशोरी की पहचान की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त नाबालिग किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के शौचालय में उसका गर्भपात हो गया, जिसके बाद वह वहां से चली गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को तलाश लिया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने एक युवक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: सरकारी धन गबन मामले में पूर्व कोषागार अधिकारी दोषी करार, 5 साल की सजा

उल्लेखनीय है कि अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलने की घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रकाश में आई। अस्पताल का एक सफाई कर्मचारी जब नियमित सफाई के लिए शौचालय पहुंचा, तो उसने टॉयलेट सीट में एक संदिग्ध वस्तु फंसी देखी। करीब से देखने पर भ्रूण होने की पुष्टि हुई। सफाई कर्मचारी ने तुरंत अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्स को सूचना दी, जिससे पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, बरामद भ्रूण को फोरैंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक स्तर पर भ्रूण की आयु लगभग 4 से 5 माह बताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो सकेगी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भ्रूण मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मृत्यु हुई, यह तथ्य जांच का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour Crime News: शिक्षक पर लगे छात्र की पिटाई के आरोप, अस्पताल में भर्ती .!

सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी गोपनीयता के साथ की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून के प्रावधानों के अनुसार पीड़िता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Sirmour Himachal update Sirmour latest news Sirmour News sirmour news today Sirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now